भारत
जेट एयरवेज में इस्तीफों का दौर जारी
जेट एयरवेज में जारी संकट के बीच इस्तीफों का दौर जारी, सीएफओ के बाद सीईओ विनय दुबे ने भी दिया इस्तीफा, और गहराया कंपनी का संकट।
जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दो दिन में जेट एयरवेज से यह दूसरे बड़े अधिकारी का इस्तीफा है। एयरलाइन के सीईओ अमित अग्रवाल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दिया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एयरलाइन ने कहा कि दुबे ने व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।विमानन कंपनी ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सीएफओ अमित अग्रवाल ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जो 13 मई से प्रभावी है।’’ विमानन कंपनी ने मध्य अप्रैल में नकदी की समस्या के कारण अस्थायी तौर पर परिचालन बंद कर दिया था। पिछले एक महीने में कंपनी के अधिकतर बोर्ड सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है।