पंजाब
लोकसभा चुनाव 2019: भारतीय चुनाव आयोग द्वारा प्रिजाईडिंग और पोलिंग अधिकारियों को 20 मई की छुट्टी
चंडीगढ़ – भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजऱ प्रिजाईडिंग और पोलिंग अधिकारियों को 20 मई 2019 की छुट्टी का ऐलान किया है।मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि भारतीयचुनाव आयोग के हुक्मों के अनुसार प्रिजाईडिंग और पोलिंग अधिकारी यदि वोटों वाले दिन से अगले दिन अपने कार्यालय में रिपोर्ट नहीं करते तो उनको ड्यूटी से अनुपस्थित नहीं माना जायेगा।