खेल

मैरीकॉम इंडिया ओपन में 51 किग्रा भार वर्ग में उतरेंगी

Posted on

ओलिंपिक मेडलिस्ट एमसी मैरीकॉम 20 से 24 मई तक गुवाहाटी में होने वाले इंडिया ओपन में 51 किग्रा वेट कैटेगरी में उतरेंगी। इस टूर्नामेंट में 37 महिला और 35 पुरुष सहित कुल 72 भारतीय खिलाड़ी इसमें शामिल हो रहे हैं। मैरीकॉम वर्ल्ड चैंपियनशिप और इंडिया ओपन की तैयारियों के लिए पिछले महीने एशियन चैंपियनशिप में नहीं उतरी थीं। पिछले सीजन में भारतीय खिलाड़ियों ने छह गोल्ड जीते थे।मैरीकॉम ने कहा कि 51 किग्रा कैटेगरी को लेकर मेरी तैयारी अच्छी है। वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले यह अच्छा टूर्नामेंट है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि खेल को देश भर में फैंस के बीच ले जाने के लिए इस बार इसका आयोजन असम में किया जा रहा है। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को लगभग 1.75 लाख जबकि सिल्वर जीतने वाले खिलाड़ी को 70 हजार रुपए मिलेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO