व्यापार

HDFC का Q4 प्रॉफिट 27 फीसद बढ़ा, बढ़कर हुआ 2,862 करोड़ रुपये

Posted on

नई दिल्ली – हाउसिंग लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने सोमवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। जनवरी से मार्च तिमाही में कंपनी ने अपने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 26.8 फीसद की वृद्धि दर्ज की है। यह नेट प्रॉफिट इस बढ़त के साथ चौथी तिमाही में 2,862 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने इसके पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,257 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।जनवरी मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,586.58 करोड़ रुपये हो गई, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि के दौरान 9,322.36 करोड़ रुपये रही थी। एचडीएफसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वहीं इस तिमाही के दौरान कंपनी की कुल ब्याज आय सुधरकर 3,161 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 2,650 करोड़ रुपये रही थी। यह आंकड़ा 19 फीसद की ग्रोथ दिखाता है। इसमें कहा गया कि बोर्ड ने 17.50 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश प्रस्तावित किया है और प्रस्तावित अंतिम लाभांश 6 मार्च 2019 को निदेशक मंडल द्वारा घोषित 3.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अलावा है।पिछले वर्ष के लिए 20 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले वर्ष के लिए इस वर्ष कुल लाभांश 21 रुपये प्रति शेयर है। इसके अलावा बोर्ड ने रिडीमेबल गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा कंपनी ने 21 जुलाई, 2019 से दो वर्षों के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में नासिर मुनजी और जे जे ईरानी की फिर से नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO