भारत

आखिरी चरण के लिए कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी दलों का प्रचार तेज

Posted on

कांग्रेस समेत बाकी विपक्षी दलों का प्रचार तेज हो गया है। पंजाब की रैली में राहुल गांधी ने जनता से वादा किया कि कहा सत्ता में आने पर खाली पड़ी 22 लाख सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी। उधर य़ूपी में महागठबंधन की गोरखपुर की रैली में मायावती और अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधा।छह चरणों के बाद चुनावी जंग अब रविवार को 59 सीटों पर होने वाले सातवें चरण पर टिक गयी है। कांग्रेस समेत तमाम क्षेत्रीय दलों ने अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है और जनता तक पहुंचकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के फतेहगढ़ में रैली की और लोगों से अपील की कि वो इस बार कांग्रेस को विजयी बनाएं।
राहुल ने जनता से वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो खाली पड़ी 22 लाख सरकारी नौकरियों को तुरंत भरा जाएगा। इस बीच यूपी में महागठबंधन का प्रचार जोरों पर है । गोरखपुर में महागठबंधन की संयुक्त रैली हुई जिसमें बीएसपी प्रमुख मायावती , सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने  हिस्सा लिया। तीनों नेताओं ने गठबंधन के पक्ष में प्रचार किया और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। तीनों नेताओं नेकहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से किए गए वायदों को पूरा नहीं किया है।बाद में  राहुल ने पंजाब के ही होशियारपुर में चुनावी सभा की और अपनी पार्टी के लिए प्रचार करते हुए न्याय योजना का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि ये योजना गरीबों के भविष्य में बड़ा बदलाव लाएगी। साथ ही राहुल ने युवाओं के रोजगार पर जोर दिया। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल  मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे।  बाद में प्रियंका ने रैली और रोड शो किया ।  उधर बिहार में भी प्रचार का काम जोरों पर है । बिहार में आखिरी चरण में रविवार को 8 सीटों पर मतदान होना है। राज्य के दोनों प्रमुख दल आरजेडी और जेडीयू दोनों  एक दूसरे पर खूब सियासी तीर चला रहे हैं ।कुल मिलाकर तमाम दलों के प्रचार के साथ ही सियासी आरोप प्रत्यारोप भी जारी है और अब फैसला जनता को करना है कि वो किसे चुनती है ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO