भारत

ICICI बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर से ईडी की पूछताछ

Posted on

सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे पूछताछ की गई। 1,875 करोड़ के लोन मामले में ईडी के पास सवालों की लंबी फेहरिस्त है।आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर से आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूछताछ हो रही है। बैंक कर्ज, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज उनकी पेशी हुई है। दरअसल, ईडी ने चंदा कोचर, उनके परिवार और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के मुंबई और औरंगाबाद ठिकानों पर छापेमारी की थी। और इस साल की शुरुआत में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई की ओर से वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी देने के मामले में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO