मनोरंजन

कंगना रनौत की फटकार पर बर्फी बॉय ने खोली जुबान

Posted on

बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अदाकारा कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर को यह कहते हुए फटकार लगाई थी कि वो देश की परेशानियों पर अपनी राय नहीं रखते हैं और राजनीतिक विचार सामाजिक मंच पर कहने से डरते हैं। कंगना रनौत के इस बयान के बाद काफी खबरें बनी और लोग इस बात के इंतजार में थे कि कब रणबीर कपूर इस विषय पर कुछ कहेंगे ?हाल में रणबीर कपूर अपनी खास दोस्त आलिया भट्ट के साथ विदेश से लौटे हैं और मीडिया ने उन्हें एक इवेंट के दौरान स्पॉट किया। इवेंट पर रणबीर कपूर से जब कंगना रनौत के इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लोग मेरे बारे में जो कहना चाहें कह सकते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता है।रणबीर कपूर के अनुसार, ‘लोग मुझसे जो पूछेंगे, मैं उस बारे में जवाब दूंगा। मेरा किसी कमेंट पर जवाब देने का कोई इंट्रेस्ट नहीं है। लोग जो कहना चाहते हैं वो कह सकते हैं। मैं जनता हूं कि मैं क्या हूं।’कंगना रनौत ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को यंग एक्टर्स कहने पर भी निशाना साधा था और अपनी मां का उदाहरण देते हुए कहा था कि, ‘जिस उम्र के ये दोनों कलाकार हैं, उतनी उम्र में मेरी मां घर की सारी जिम्मेदारियां संभालती थी। इस उम्र मे इन्हें यंग एक्टर्स कहने का क्या औचित्य है ?’बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने रोशन तनेजा की मृत्यु पर भी चर्चा की और कहा, ‘वो हमारी इंडस्ट्री के लेजेंड हैं। उन्होंने मेरे पिता को एक्टिंग सिखाई है। सावरिया में काम करने से पहले मैंने भी उनसे कुछ क्लासिज ली थीं। वो कमाल के इंसान थे। वो हमारी इंडस्ट्री की रीढ़ की हड्डी थे। मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO