भारत
पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान भी हिंसा
घाटल से बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष पर टीएमसी समर्थकों ने हमला किया, पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पर भी हमले की कोशिश
पश्चिम बंगाल छठे चरण की वोटिंग के दौरान भी हिंसा का गवाह बना। झारग्राम में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घाटल से बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष पर टीएमसी समर्थकों ने हमला कर दिया वहीं, पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष पर भी हमले की कोशिश की गई। भारती की गाड़ी तोड़ दी गई थी और उन्हें एक मतदान केंद्र पर जाने नहीं दिया जा रहा था। मिदनापुर से एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या की भी ख़बर है। पश्चिम में चुनावी हिंसा के बाद कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने बांकुरा जिले के डीएम उमा शंकर को हटा दिया है. इसके साथ ही मुक्ता आर्या को नया डीएम बनाया गया है