मनोरंजन

सलमान खान की सलाह पर किआरा आडवाणी ने बदल डाला नाम आलिया भट्ट से हैं खास कनेक्शन

Posted on

किआरा आडवाणी बॉलीवुड में ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। किआरा के पास देर से ही सही लेकिन एक के बाद एक फिल्मों की लाइन लगने लगी है। किआरा आने वाले समय में कई सारी फिल्मों के साथ थियेटर तक पहुंचने वाली है। लेकिन इस बीच किआरा आडवाणी ने कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है कि जिससे उनके फैंस थोड़ा चकरा गए हैं।क्या आपको पता है कि किआरा आडवाणी का असली नाम क्या है जी हां किआरा उनका असली नाम नहीं है। बल्कि किआरा ने ये नाम सलमान खान के कहने पर रखा है। हाल ही में किआरा आडवाणी एक चैट शो में हिस्सा लेने गई थी। इस चैट शो में ही किआरा ने ये चौंकाने वाला खुलासा किया है। किआरा ने इस दिलचस्प वाकये के बारे में बताते हुए कहा, ‘आलिया मेरा पहला नाम है। सलमान खान ने मुझे अपना नाम आलिया भट्ट के चलते बदलने की सलाह दी। क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नाम की दो एक्ट्रेसेस नहीं हो सकती।’किआरा ने इस बारे में आगे बताते हुए कहा, ‘उन्होंने मुझे नाम बदलने की सलाह दी और मैंने किआरा चुना। अब मेरे पैरेंट्स भी मुझे किआरा के नाम से बुलाने लगे हैं।’ वाकई ये बात तो हैरान करने वाली है ही। खैर, इस चैट शो के दौरान किआरा ने ये भी बताया कि कैसे उन्हें करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ बिना किसी ऑडिशन के ही मिल गई थी।’गुड न्यूज’ स्टार ने कहा, ‘करण जौहर को पता होता है कि किस परफॉर्मर को चुनना है और कैसे उनसे काम करवाना है।’ किआरा ने बताया कि जब वाइब्रेटर के साथ वाला सीन वो शूट कर रही थी तो करण ने कहा, ‘इसे मुश्किल मत बनाओ, बस बिल्कुल सादा रहने दो और कर दो। ये फनी सीन है लेकिन इसे फनी मत बनाओ।’किआरा ने साल 2014 में ‘फुगली’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की लेकिन पहचान ‘एम एस धोनी’ से मिली। इसके बाद वो ‘मशीन’, ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘कलंक’ में दिखाई दी थी। आने वाले दिनों में किआरा शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ के साथ ऑन स्क्रीन दिखेंगी। वहीं, उनके हाथ अक्षय कुमार की ‘गुड न्यूज’ और ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ जैसी फिल्में भी है। हाल ही में किआरा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘शेरशाह’ भी साइन की है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO