मनोरंजन

उरी की बड़ी सफलता के बाद, यामी गौतम आयुष्मान के साथ बाला में अभिनय करेंगी!

Posted on

मुंबई – बदलापुर के बाद दूसरी बार एक साथ काम करते हुए, निर्माता दिनेश विजान ने बाला टाइटल के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रॉडक्शन के लिए यामी गौतम को चुना है। यामी के साथ आयुष्मान खुराना अभिनीत यह फिल्म आज से फ्लोर पर जा रही है और यामी इस सप्ताह के अंत में टीम में शामिल हो जाएंगी।यामी इसमें एक ऐसे किरदार को निभा रहीं हैं जो कि उन्होंने इससे पहले पर्दे पर कभी नहीं निभाया है। एक खुफिया अधिकारी के अपने मजबूत चित्रण के बाद, उनका यह अवतार अब तक किसी ने पहले नहीं देखा है, यह विचित्र चरित्र होगा “लखनऊ की सुपरमॉडल” का। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे प्रीमैच्योर गंजेपन की समस्या है और यामी ने फिल्म में आयुष्मान की प्रेमिका की भूमिका निभाई है।यामी गौतम ने कहा, “बाला एक ऐसी पटकथा थी, जिससे मैं तुरंत जुड़ गयी। फिल्म में काम करने वाली टीम बेहद प्रतिभाशाली है और खासतौर पर मेरे लिए उरी के बाद, यह 2019 का हिस्सा बनने वाली एक और बेहतरीन परियोजना है। उरी फिल्म सुपर सक्सेस से भरपूर रही और अभी भी यह देश के कुछ हिस्सों में चल रही है, ऐसे में एक और दिलचस्प कहानी के साथ फ्लोर पर जाना मजेदार होगा।”

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO