भारत
वियतनाम के दौरे पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
वियतनाम के दौरे पर गये उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हनोई में स्थित भारतीय दूतावास का दौरा किया।
नायडू ने वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए और उन्हें नमन किया। उन्होंने दूतावास परिसर में कृत्रिम जयपुर फुट से संबंधित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस मौके पर नायडू ने कहा कि इस सुविधा से कई लोगों की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव आया है। हर उम्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में जयपुर फुट की अहम भूमिका है।उन्होंने कहा कि जयपुर फुट के ज़रिए लोगों की ज़िंदगी में खुशिया भरने के मिशन में भारत और वियतनाम ने प्रेम से भरी साझेदारी निभाई है। उपराष्ट्रपति आज वहां के प्रधानमंत्री के साथ हनोई में वार्ता भी करेंगे।