संसार
अमरीका ने ज़ब्त किया उत्तर कोरिया का मालवाहक जहाज
अमरीका ने उत्तर कोरिया के एक मालवाहक समुद्री जहाज़ को ज़ब्त कर लिया है. अमरीका का आरोप है कि इस जहाज़ ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है.
अमरीका के न्यायिक विभाग का कहना है कि इस जहाज़ में कोयला ले जाया जा रहा था. उत्तर कोरिया कोयला का बड़ा निर्यातक है लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है. इसी जहाज़ को शुरुआत में अप्रैल 2018 में इंडोनेशिया में ज़ब्त किया गया था.यह पहला मौक़ा है जब अमरीका ने प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में उत्तर कोरिया के किसी जहाज़ को ज़ब्त किया है. इस क़दम से दोनों देशों के बीच रिश्तों में और अधिक तनाव बढ़ने की आशंका है.