पंजाब

विजीलैंस द्वारा जि़ला स्वास्थ्य अधिकारी, छोटा थानेदार भ्रष्टाचार के दो अलग -अलग मामलों में गिरफ़्तार

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग केसों में अमृतसर में तैनात जि़ला स्वास्थ्य अधिकारी लखबीर सिंह भागोवालिया को अपने पद का दुरूपयोग करने और व्यापारिक संस्थाओं से रिश्वत के रूप में पैसे वसूलने और फिऱोज़पुर के थाना लख्खोके बेहराम में तैनात ए.एस.आई पवन कुमार को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ़्तार किया है।विजीलैंस को प्राप्त शिकायतों और खुफिय़ा जानकारी से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त जि़ला स्वास्थ्य अधिकारी दूसरे व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जिले के होटलों के मैनेजरों, मालिकों और दुकानदारों आदि से उनको लायसेंस जारी करने, नमूने भरने और चैकिंग के दौरान मदद करने के बदले लाखों रुपए बतौर रिश्वत हासिल कर रहा था। विजीलैंस ने इस मामले में दोषी जि़ला स्वास्थ्य अधिकारी और दूसरे व्यक्तियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर स्थित थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज करके अगली पड़ताल आरंभ कर दी है।एक और रिश्वत केस में विजीलैंस ब्यूरो ने फिऱोज़पुर के थाना लख्खोके बेहराम में तैनात ए.एस.आई. पवन कुमार को 8,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता सुखचैन सिंह निवासी गाँव डाला, जि़ला मोगा की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसके भाई को दर्ज केस में नामज़द न करने के बदले ए.एस.आई पवन कुमार द्वारा रिश्वत की माँग की गई है और वह पहले ही 10,000 रुपए बतौर रिश्वत दोषी ए.एस.आई को अदा कर चुका है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में और 8,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO