संसार

आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 11 हुई

Posted on

पाकिस्तान के लाहौर में सबसे पुरानी सूफी दरगाह के बाहर हुए शक्तिशाली आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 11 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल एक अन्य पुलिसकर्मी ने गुरुवार को दम तोड़ दिया।यह धमाका मुसलमानों के पवित्र रमजान महीने के दौरान हुआ और इसे एक किशोर तालिबानी लड़ाके ने अंजाम दिया जिसने 11 वीं शताब्दी की इस दरगाह के निकट विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। पाकिस्तानी समाचार माध्यमों की खबरों में कहा गया है कि इस धमाके में छह पुलिसकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत हो चुकी है। खबरों के अनुसार 26 अन्य लोग घायल हो गए हैं।पुलिस ने बताया कि 11वीं सदी के दाता दरबार दरगाह के गेट नंबर दो के बाहर सुबह करीब पौने नौ बजे शक्तिशाली विस्फोट हुआ। लाहौर पुलिस के प्रवक्ता सैयद मुबाशिर ने बताया, ‘‘आत्मघाती हमलावर करीब 15 साल का था और विस्फोट करने से पहले उसकी कोई गतिविधि संदिग्ध नहीं थी ।’’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO