खेल
मुंबई ने चेन्नई को हराकर फाइनल में जगह बनाई
मुंबई इडियंस ने आईपीएल 2019 के फाइनल में किया प्रवेश, पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से दी मात, एलिमिनेटर में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापत्तनम में होगी भिड़ंत.आईपीएल के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे मुंबई ने 9 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 54 गेंदों पर शानदार 71 रन बनाए वहीं ईशान किशन ने 28 रन बनाए। पारी की शुरूआत में मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा को 4 और दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को 8 रन पर खो दिया था।चेन्नई के लिए फाइनल में जाने का एक और मौका बचा है जब वो एलिमिनेटर की दो टीमों दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच के विजेता से भिड़ेगी।