खेल

सेमीफ़ाइनल के दूसरे लेग में लिवरपूल का बार्सिलोना से सामना

Posted on

चैम्पियंस लीग के पहले सेमीफ़ाइनल के दूसरे लेग में आज देर रात इंग्लिश क्लब लिवरपूल का सामना बार्सिलोना के साथ होगा.
पहले लेग में बार्सिलोना के हाथों 0-3 से हार का सामना करने वाली लिवरपूल को अगर फाइनल में प्रवेश करना है तो उन्हें इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना होगा. हालांकि बार्सिलोना के मौजूदा फार्म और प्रमुख खिलाड़ियों को लगी चोट के कारण लिवरपूल के लिए वापसी की राह काफी मुश्किल लग रही है. घरेलू मैदान पर खेलने जा रही लिवरपूल को टीम के प्रमुख स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह और फर्मिन्हो की चोट से बड़ा झटका लगा है.दूसरी तरफ पहले लेग में ज़ोरदार खेल दिखाने वाली स्पेनिश टीम की नजर 2015 के बाद पहला चैम्पियंस लीग खिताब जीतने पर लगी हुई है. पहले लेग में 2 गोल करने वाले मैसी शानदार फार्म में है. वही सुआरेज़ और कोटिन्हो से उन्हें अच्छा साथ मिल रहा है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO