व्यापार

कर्ज सस्ता करने को RBI डालेगा बैंकों में 50 हजार करोड़ की नकदी

Posted on

रेपो रेट में लगातार दो बार कटौती करने के बाद उपभोक्ताओं को सस्ता कर्ज दिलाने के लिए आरबीआई बैंकों में और नकदी तरलता बढ़ाने की तैयारी में है।

डॉलर-रुपया विनिमय और बांड के जरिये बैंकों में 50 हजार करोड़ की अतिरिक्त पूंजी बढ़ाई जा सकती है। अगले दो महीने में सिस्टम में तरलता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि ब्याज दरों को नीचे लाया जा सके। रेपो रेट में दो बार कटौती के बावजूद वाणिज्यिक बैंकों की ओर से ग्राहकों तक इसका लाभ नहीं पहुंचाया गया।
RBI की कोशिश है कि बैंकों के पास पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे कर्ज की लागत कम कर सकें और उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिले।अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बाजार में पर्याप्त नकदी बढ़ाना जरूरी है। लिहाजा नकदी की समीक्षा कर बाजार की जरूरतों के हिसाब से प्रवाह बढ़ाया जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO