संसार

म्यांमार ने रॉयटर्स के 2 पत्रकारों को रिहा किया

Posted on

म्यांमार ने राष्ट्रपति की माफी के बाद रोहिंग्या संकट पर रिपोर्टिंग करने के लिए जेल भेजे गये समाचार समिति रॉयटर्स के दो पत्रकारों को कैद से रिहा कर दिया।यंगून के कुख्यात जेल में हिरासत में 500 से अधिक दिन बिताने के बाद वा लोन और क्याव सोई ओओ जेल से बाहर आ गए। ऑफ़िशियल सिक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन करने के मामले में बीते सितंबर महीने में दोनों पत्रकारों को सात-सात साल की क़ैद की सज़ा सुनाई गई थी। इन दोनों पर ये मामला तब चला था जब इन्होंने 2017 में 10 मुस्लिम रोहिंग्या कैंप में सरकारी सुरक्षा बलों की कार्रवाई की रिपोर्टिंग की थी।इन दोनों पत्रकारों को पिछले महीने ही पुल्तिज़र पुरस्कार मिला है। इन्हें सज़ा दिए जाने की दुनिया भर में आलोचना हुई थी और इसे प्रेस की आज़ादी पर हमला बताया गया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO