संसार
दक्षिण अफ्रीका में आज संसदीय और प्रांतीय चुनाव
दक्षिण अफ्रीका में आज संसदीय एवं प्रांतीय चुनाव है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और देश की अर्थव्यवस्था की सुस्त रफ्तार जैसे मुद्दें चुनाव में प्रमुख विषय हैं।यही कारण है कि राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने पिछले साल पार्टी के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए अभियान चलाया था और भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के लिए पूर्ववर्ती शासक को जिम्मेदार ठहराया था। अफ्रीका राष्ट्रीय कांग्रेस 1994 से सत्ता पर काबिज है।पिछली बार हुए चुनाव में अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को 62 प्रतिशत वोट मिले थे और इस बार भी उसकी जीतने की संभावना जताई जा रही है। देश का गिरता आर्थिक ग्राफ और बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों मौजूदा सरकार के लिए चुनाव में कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।