पंजाब

विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई और बिचौलिए को रंगे हाथों दबोचा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक्स सेल जालंधर में तैनात ए.एस.आई. सरबजीत सिंह और उसके बिचौलिए लुड्डन को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।उक्त ए.एस.आई और बिचौलिए को शिकायतकर्ता सुमन चौहान निवासी न्यू गांधी नगर, जालंधर की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई और बिचौलिए द्वारा एक लाख रुपए की माँग की गई है और पैसे न देने के बदले उसके  खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज कर दिया जायेगा।विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. और उसके बिचौलिए को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO