पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा प्रसिद्ध सिख विद्वान डा. किरपाल सिंह के देहांत पर दुख प्रकट

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रसिद्ध सिख विद्वान और इतिहासकार डा. किरपाल सिंह के देहांत पर दुख प्रकट किया है। वह 95 वर्षों के थे जो संक्षिप्त बीमारी के बाद आज प्रात:काल यहाँ अपने निवास पर चल बसे। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं।एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने डा. किरपाल सिंह को प्रसिद्ध सिख इतिहासकार और एक प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्रीय बताया जिन्होंने भारत के आधुनिक और मध्यकालीन इतिहास को संकलित करने और प्रसार करने में अथाह योगदान दिया। उनकी इस महान देन को दुनिया भर के खोजकर्ताओं और इतिहासकारों द्वारा हमेशा याद रखा जायेगा।दुखी परिवार के सदस्यों और सगे-सबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष अरदास की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान दें और पारिवारिक सदस्यों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO