व्यापार

आज है अक्षय तृतीया, सोने-चांदी में जोरदार खरीदारी की उम्मीद

Posted on

आज अक्षय तृतीया है, जिसे सोने की खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है।अक्षय तृतीया पर भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी में इस साल जोरदार लिवाली देखने को मिल सकती है।भारत में धनतेरस के बाद सबसे ज्यादा सोने की खरीददारी अक्षय तृतीया पर होती है, जिसकी तैयारी सर्राफा बाजार में कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती है।बुलियन बाजार विश्लेषक बताते हैं कि पिछले दिनों सोने और चांदी में आई गिरावट के बाद जेवराती मांग बढ़ गई है।  वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने भी अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि दूसरी तिमाही में शादी का सीजन और अक्षय तृतीया का त्योहार होने के कारण भारत में सोने की मांग बढ़ सकती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO