संसार
रूस विमान हादसे में 41 लोगों की मौत
रूस की एयरोफ्लोट एयरलाइन के सुखोई सुपरजेट-100 यात्री विमान में रविवार को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही आग लग गई। जलते हुए विमान ने मॉस्को के शेरेमेटयेवो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। रूसी जांच एजेंसी के अनुसार हादसे में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई।जांच अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने मॉस्को से उत्तरी रूस के मरमांस्क शहर के लिए उड़ान भरी थी। आग लगने के बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिग की कोशिश की गई, लेकिन तब तक आग बहुत अधिक फैल चुकी थी। मॉस्को के एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान में विस्फोट हो गया। घटना के वीडियो में विमान के पीछे के हिस्से में तेजी से आग लगी और । मीडिया रिपोर्ट्स में एयरपोर्ट के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यह विमान सिर्फ दो साल पुराना था।