भारत

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान शुरू

Posted on

इस चरण में 2214 थर्ड जेंडर मतदाता है। जहां तक उम्मीदवारों की बात है तो पांचवें चरण में कुल 674 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। इस दौर में  7 राज्यों की 51 लोकसभा  सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। आम चुनाव के इस पांचवे चरण में लगभग 8 करोड़ 75 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिसमें करीब 4 करोड़ 63 लाख पुरुष मतदाता हैं और करीब 4 करोड़ 12 लाख महिला मतदाता। इस चरण में 2214 थर्ड जेंडर मतदाता है। जहां तक उम्मीदवारों की बात है तो पांचवें चरण में कुल 674उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए आयोग ने 96 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं। इस चरण में उत्‍तर प्रदेश में 14, राजस्‍थान में 12, मध्‍यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में 7-7, बिहार से 5 और झारखंड से चार सीटों के लिए मतदान होगा। जम्‍मू-कश्‍मीर में लद्दाख तथा अंनतनाग निर्वाचन क्षेत्र के पुलवामा और शोपियां जिलों में भी मतदान हो रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO