संसार
इजराइल-फलस्तीन संघर्ष में 4 की मौत
इसराइल की सेना ने कहा है कि गज़ा पट्टी से विद्रोहियों ने इसराइली क्षेत्र में 200 से ज़्यादा रॉकेट दागे जिसके जवाब में सेना ने फ़लस्तीनी क्षेत्र में हवाई हमले किए और टैंक के जरिए गोले दागे हैं. गज़ा से दागे के रॉकेटों की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए वहीं इसराइल की जवाबी कार्रवाई में फ़लस्तीनी क्षेत्र में एक महिला और उसकी 14 महीने की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.दक्षिण इसराइल पर रॉकेट हमलों के दौरान लोगों को छिपने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर भागना पड़ा. इसराइल में अप्रैल में हुए चुनाव के दौरान दोनों ओर संघर्ष विराम की स्थिति थी लेकिन फ़िलहाल तनाव बढ़ गया है.