पंजाब

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा 06 मई, 2019 को राजस्थान के कामगारों के लिए वेतन सहित छुट्टी का ऐलान

Posted on

चण्डीगढ़ – राजस्थान में हो रहे लोकसभा के आम चुनाव, 2019 को मुख्य रखते हुए, राजस्थान राज्य के जि़ला गंगानगर और पंजाब के साथ लगते इलाकों में किसी भी तरह का कार्य, व्यापार, उद्योग या किसी अन्य संस्था में काम करने वाले कामगार जो वोट डालने के हकदार हैं, उनके लिए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा 6 मई, 2019 को मतदान वाले दिन राजस्थान के वोटरों के लिए वेतन सहित छुट्टी का ऐलान किया गया है।पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने कहा कि यह छुट्टी 6 मई, 2019 को मतदान वाले दिन की जायेगी जिससे पंजाब में काम करने वाले राजस्थान के गंगानगर जिले के वोटर लोकसभा, 2019 के आम चुनाव के दौरान अपना वोट डाल सकें। उन्होंने कहा कि इस छुट्टी वाले दिन वेतन में किसी तरह की कटौती नहीं की जायेगी।उन्होंने आगे कहा कि लोक प्रतिनिधि कानून, 1951 की धारा 135 -बी (3) के उपबंधों के अनुसार उपरोक्त सम्बन्धी कोई भी उल्लंघन दंडनीय है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO