खेल

कोलकाता ने रखी प्लेऑफ की संभावनाएं बरकरार

Posted on

कोलकाता ने पंजाब को 7 विकेट से मात देकर अपनी प्लेऑफ की संभावनाएं बरकरार रखी है किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 7 विकेट से मात देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 184 रन का लक्ष्य रखा था जिसे उसने 18 ओवर में हासिल कर लिया। कोलकाता की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे। गिल 49 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान दिनेश कार्तिक ने सैम कुरेन की गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO