भारत

पीएम मोदी पूरा देश पीड़ित लोगों के साथ है

Posted on

पीएम ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी फोन पर बात की हैचक्रवाती तूफान फोनी के कारण हुए ओडिशा में हुए नुकसान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जायज़ा लेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री 6 मई सोमवार को ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने तूफान फोनी के कारण पैदा हुए हालात और उससे हुए नुकसान समेत तमाम मुद्दों पर ओडिशा और प. बंगाल के राज्यपालों से बात भी की।
पीएम ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी फोन पर बात की है। एक ट्वीट के ज़रिए प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने इन परिस्थितियों में केंद्र की ओर से ओडिशा को लगातार मदद का भरोसा दिया है। पूरा देश तूफान से प्रभावित अलग-अलग हिस्सों के पीड़ित लोगों की मदद के लिए उनके साथ है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO