क्रिकेट

क्रिकेट टेस्ट रैंकिंग में भारत टॉप पर

Posted on

आईसीसी ने टेस्ट और वनडे रैंकिंग में सालाना अपडेट किया है। टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने वनडे रैंकिंग में पहला स्थान अपने पास रखा है।भारत और इंग्लैंड ने गुरुवार को आईसीसी रैंकिंग में सालाना अपडेट के बाद क्रमश: टेस्ट और वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा।टेस्ट रैंकिंग में भारत और दूसरे स्थान पर काबिज न्यू जीलैंड के बीच अंतर 8 से महज 2 अंक रह गया है।
भारत और इंग्लैंड ने गुरूवार को आईसीसी रैंकिंग में सालाना अपडेट के बाद क्रमश: टेस्ट और वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। आईसीसी बयान के अनुसार रैंकिंग में अपडेट 2015-16 से सीरीज नतीजों को हटाने के बाद की गई थी और 2016-17 और 2017-18 के नतीजों के 50 प्रतिशत अंक ही शामिल किए गए हैं। वर्ष 2019 विश्व कप में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और इंग्लैंड वनडे में पहले नंबर पर काबिज टीम है, लेकिन भारत इस देश से अंतर कम करने में सफल रहा जो अब महज दो अंक ही हैं।
टेस्ट रैंकिंग में भारत और दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के बीच अंतर आठ से महज दो अंक रह गया है।आईसीसी बयान के अनुसार रैंकिंग में अपडेट 2015-16 के सीरीज नतीजों को हटाने के बाद की गई थी और 2016-17 और 2017-18 के नतीजों के 50 प्रतिशत अंक ही शामिल किए गए हैं। वर्ष 2019 वर्ल्ड कप में अब एक महीने से भी कम समय बचा है और इंग्लैंड वनडे में पहले नंबर पर काबिज टीम है लेकिन भारत इस देश से अंतर कम करने में सफल रहा जो अब महज दो अंक ही हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO