भारत
दीपक तलवार के बेटे के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी अगस्ता वेस्टलैंड
नई दिल्ली – अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपित कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार के खिलाफ प्रर्वतन निदेशालय की चार्जशीट पर दिल्ली कोर्ट ने बुधवार को संज्ञान लेते हुए उसके बेटे आदित्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अगली सुनवाई 9 मई को होगी।मामले में दीपक तलवार की पत्नी दीपा तलवार से भी इडी की पूछताछ जारी है। इडी के अनुसार, दीपक तलवार पूर्व विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के संपर्क में था। तलवार पर यह आरोप है कि एयर अरेबिया, एमिरात के लिए बिचौलिए का काम किया और तत्कालीन विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के संपर्क से कई काम करवाए। इस कारण भारत की कंपनी को भारी नुकसान झेलना पड़ा। इसके बदले उसकी कंपनी को 23 अप्रैल 2008 से 6 फरवरी 2009 के बीच विदेशी एयरलाइंस कंपनियों से 6.05 करोड़ डॉलर (करीब 4.33 अरब रुपये) मिले थे।