व्यापार

SBI ने आज से शुरू की है ये खास सर्विस, लाखों लोगों को होगा फायदा

Posted on

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को आज से नए फायदे मिलेंगे। एसबीआई ने सेविंग अकाउंट और होम-ऑटो लोन पर लगने वाले ब्याज के तरीके को बदल दिया है।

एसबीआई ने जमा बचत खातों की दर और लोन पर लगने वाली ब्याज दरें RBI के रेपो रेट से लिंक कर दी है। यानी आरबीआई के रेपो रेट घटाने के तुरंत बाद एसबीआई बैंक अपनी ब्याज दरें कम कर देगा।बैंक के मुताबिक यह दरें 1 मई से प्रभावी हो गई है। एसबीआई ऐसा करने वाला पहला बैंक है जिसने अपने डिपॉजिट यानी जमा दरों और कम अवधि के लोन पर ब्याज दरें आरबीआई के रेपो रेट से जोड़ने का ऐलान किया है।हाल ही में रिजर्व बैंक ने मौद्रिक समीक्षा की बैठक में रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट से घटाकर 6 फीसद कर दिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO