भारत

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री को दी क्लीन चिट

Posted on

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महाराष्ट्र के वर्धा में दिये भाषण के लिए दी क्लीन चिट, चुनाव आयोग ने कहा कि वर्धा में चुनाव आचार संहिता का नहीं हुआ उल्लंघन।आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट मिल गई है। चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी  है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायत की थी।चुनाव आयोग के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्धा में दिया गया भाषण आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है जिसमें उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा था। इस मसले पर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया था।दरअसल कांग्रेस ने याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आयोग को निर्देश देने का आग्रह किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO