मनोरंजन

इंजरी के बावजूद विकी कौशल ने शुरू की उधम सिंह बायोपिक की शूटिंग

Posted on

विकी कौशल इन दिनों सरदार उधम सिंह की बायोपिक में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं। फिल्म सेट्स से विकी की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में विकी सरदार के लुक में नहीं बल्कि क्लीन शेव लुक और अंग्रेजों की तरह कपड़े पहनें दिखाई दे रहे हैं। वो काफी इंटेंस भी नजर आ रहे हैं। फिल्म सेट से एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें शूजित और विकी सीन डिस्कस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
2020 में रिलीज होगी फिल्म – फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फोटो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा ‘फिल्म उधम सिंह से विकी कौशल का पहला लुक जिसको शूजित सरकार निर्देशित कर रहें हैं और रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य ने इसकी कहानी लिखी है। प्रोड्यूसर रॉली लहिरी और शील कुमार है। ये अगले साल रिलीज होगी।’
शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे विकी – विकी के साथ शूटिंग करते समय बड़ा हादसा हो गया है। उनके जबड़े में गहरी चोट लगी है और उसकी हड्‌डी में फ्रैक्चर आ गया है। ठोड़ी पर भी 13 टांके लगे हैं। यह हादसा गुजरात के आलंग में एक एक्शन सीक्वेंस को फिल्माने के दौरान हुआ। विकी गुजरात में एक हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक लोकल अस्पताल ले जाया गया और यहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मुम्बई ले जाया गया था। चोट के बावजूद वो काम पर लौट आए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO