संसार

बांग्लादेश में छापे के दौरान दो आतंकियों ने खुद को उड़ाया

Posted on

ढाका – बांग्लादेश में सोमवार को छापे के दौरान दो संदिग्ध आतंकियों ने खुद को बम से उड़ा दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों का 2016 में ढाका के एक कैफे पर हुए आतंकी हमले में हाथ था। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे।आतंक रोधी बल रैपिड एक्शन बटालियन के प्रवक्ता ने कहा, ‘राजधानी ढाका के बाहरी इलाके मुहम्मदापुर के एक घर में संदिग्ध आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी। इस पर उस घर को घेर लिया गया था। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी चल रही थी कि तभी एक जोरदार धमाका हुआ।इस धमाके में दो संदिग्ध मारे गए।’ आरएबी ने घर के मालिक, उसकी पत्नी और एक इमाम को गिरफ्तार किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि मारे गए संदिग्ध किस आतंकी संगठन के थे। आरएबी प्रमुख बेनजीर अहमद ने कहा, ‘धमाके में दोनों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। इसलिए उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO