पंजाब

पंजाब राज्य में 4,68,059 नये वोटर बने- सी.ई.ओ डा. राजू

Posted on

पंजाब राज्य में कुल वोटरों की गिनती हुई 2,07,81,211
चंडीगढ़ – पंजाब राज्य में 31 जनवरी, 2019 से लेकर 19 अप्रैल, 2019 तक 4,68,059 नये नाम वोटर सूची में दर्ज हुए हैं।यह जानकारी आज यहां मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने दी। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी, 2019 से लेकर 19 अप्रैल, 2019 तक 1128 एन.आर.आई. वोटरों ने अपने नाम वोटर सूची में दर्ज करवाए हैं। जिनमें से 895 पुरुष और 233 महिलाएं हैं।उन्होंने बताया कि इसी तरह पंजाब राज्य में 2,20,886 पुरुष और 2,45,898 महिलाएं और 147 थर्ड जैंडर के नये वोटरों ने अपना नाम वोटर सूची में दजऱ् करवाया है। अब पंजाब राज्य में कुल 2,07,81,211 वोटर हो गए हैं जिनमें से 1,09,50,735 पुरुष, 98,29,916 महिलाएं और 560 थर्ड जैंडर के वोटर हैं।यहां यह बताने योग्य है कि पंजाब राज्य में कुल 2,03,74,375 वोटर थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO