भारत

चक्रवाती तूफ़ान ‘फानी’ का ख़तरा बढ़ा

Posted on

चक्रवाती तूफ़ान ‘फानी’ का ख़तरा बढ़ा। मौसम विभाग ने कहा, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक 30 अप्रैल की शाम तक पहुँच सकता है तूफान।दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव वाला क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है जिसे ‘फानी’ नाम दिया गया है। दोपहर तक ये तूफान प्रचंड रूप ले सकता है। मौसम केंद्र की ओर से जारी की गई सूचना में कहा गया, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र तेज़ी के साथ तटों की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान का केंद्र चेन्नई से1190 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।चक्रवात के 30 अप्रैल, 2019 को उत्तर तमिलनाडु तट के पास श्रीलंका के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में आंधी तूफान के साथ गरज और 56-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO