भारत

आईएसआईएस से जुड़ाव के शक में एनआईए की छापेमारी

Posted on

एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़ाव के शक में केरल में की छापेमारी, तीन संदिग्धों से पूछताछ।राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने रविवार को आईएसआईएस कासरगोड मॉड्यूल मामले की जांच के तहत केरल में तीन स्थानों पर छापे मारे। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसने कासरगोड में दो और पालक्काड में एक सहित तीन संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की। एनआईए ने एक बयान में कहा, ‘‘इन लोगों के इस मामले के कुछ आरोपियों के साथ रिश्ते होने का संदेह है। ये आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस, दाइश में शामिल होने के लिए भारत छोड़कर गये थे।’’ बयान में कहा गया कि तलाशी में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, अरबी और मलयाली भाषा में लिखी डायरी, विवादित प्रवचनकर्ता के भाषणों वाली डीवीडी, सीडी और पुस्तकें जब्त की गईं। एजेंसी ने कहा, ‘‘डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच होगी।’’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO