व्यापार

एयर इंडिया का सर्वर 5 घंटे बाद ठीक

Posted on

एयर इंडिया के सर्वर में खराबी के बाद दुनियाभर में उड़ानें हुई प्रभावित एयर इंडिया का सर्वर अब ठीक कर दिया गया। एयरलाइन के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने यह जानकारी दी।  शनिवार सुबह 3.30 बजे सर्वर डाउन हुआ था। इससे दुनियाभर में उड़ानें प्रभावित हुईं। एयर इंडिया यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं कर पा रही थी। फ्लाइट्स में देरी से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए एयरलाइन ने माफी मांगी है। पिछले साल 23 जून को भी एयरलाइन के चेक-इन सॉफ्टवेयर में इस तरह की तकनीकी दिक्कत आई थी। इससे 25 घरेलू उड़ानों में देरी हुई थी। एयरलाइन के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने कहा कि आज शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO