व्यापार

अब वाट्सऐप पर चैटिंग के साथ-साथ कर सकेंगे पेमेंट

Posted on

फेसबुक का ऐलान अब वाट्सऐप यूजर्स को चैटिंग के साथ-साथ पेमेंट करने की सुविधा भी मिलेगी। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यह ऐलान किया।वाट्सऐप पर चैटिंग करते-करते आप डिजिटल पेमेंट भी कर सकते हैं। फेसबुक इसके लिए डिजिटल मॉड‌्यूल तैयार कर रही है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यह ऐलान किया है। जुकरबर्ग ने कहा है कि भारत में पेमेंट गेटवे वाट्सऐप-पे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी वैश्विक बाजार के लिए डिजिटल पेमेंट पर काम कर रही है। कोशिश की जा रही है कि वाट्सएप में जैसे चैट की गोपनीयता बरकरार रहती है, वैसे ही पेमेंट में भी हो। यह इसलिए जरूरी है कि कोई भी मैसेजिंग सेवा तभी तक उपयोगी है जबकि वह प्राइवेट हो लेन-देन को बहुत से लोग गोपनीय रखना चाहते हैं। ऐसे लोगों के लिए वाट्सएप पे बहुत कारगर होगा। फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप के यूजर्स से बड़ा मुनाफा देख रहे हैं जुकरबर्ग। भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस में पिछले साल की तुलना में फेसबुक दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता 1.56 बिलियन तक पहुंच गए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO