पंजाब

नामांकन के 5वें दिन 91 नामांकन दाखि़ल

Posted on

चंडीगढ़ – लोक सभा चुनाव 2019 सम्बन्धी नामांकन भरने के 5वें  दिन आज पंजाब राज्य के विभिन्न लोक सभा हलकों के लिए 91 नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए, अब तक पंजाब राज्य के 13 लोक सभा हलकों के लिए नामांकन के 4 दिनों में 107 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए थे और आज के 91 नामांकनों को मिलाकर कुल नामांकन 198 हो गए हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि लोक सभा हलका 01-गुरदासपुर से रैवुलेशनरी मार्कसिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के लाल चंद, डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के मंगल सिंह, आम आदमी पार्टी की ममता और कांग्रेस पार्टी के सुनील कुमार जाखड़, लोक सभा हलका 02-अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी के हरदीप सिंह पुरी, आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह और अनिल कुमार, आज़ाद उम्मीदवार चैन सिंह, शिव सेना के गगनदीप कुमार, बहुजन समाज पार्टी (अम्बेदकर) के कंवलजीत सिंह, आज़ाद उम्मीदवार बाल कृष्ण, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के लखविन्दर सिंह और बहुजन शक्ति पार्टी केवल कृष्ण द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किया गया। इसके अलावा लोक सभा हलका 03-खडूर साहिब के लिए शिरोमणि अकाली दल की जागीर कौर और रजनीत कौर, आम आदमी पार्टी के मनजिन्दर सिंह और गुरदेव सिंह, आज़ाद उम्मीदवार हरजीत कौर, आज़ाद उम्मीदवार सुरजीत सिंह और नेशनल जस्टिस पार्टी के खजान सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 04-जालंधर के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी के रमेश लाल, शिव सेना के सुभाष गोरीया, नेशनल जस्टिस पार्टी के बलजिन्दर सोढी, बहुजन समाज पार्टी के बलविन्दर कुमार और मनजीत कुमारी, आज़ाद उम्मीदवार स्वामी नित्या आनंद, शिरोमणि अकाली दल के चरनजीत सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रकाश चंद जस्सल और आज़ाद उम्मीदवार ओपकार सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 05-होशियारपुर (एस.सी.) के लिए आज़ाद उम्मीदवार जय गोपाल धीमान, आज़ाद उम्मीदवार तिलक राज, समाज भलाई मोर्चा के परमजीत सिंह और भारतीय जनता पार्टी के सोम प्रकाश और साहल कुमार की तरफ से, लोक सभा हलका 06-आनंदपुर साहिब से शिरोमणि अकाली दल की बलविन्दर कौर, शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) के बीर दविन्दर सिंह और साहिब सिंह, आज़ाद उम्मीदवार परमजीत सिंह रानो, भारतीय लोक सेवा दल के जोध सिंह और अवतार सिंह, हिंदुस्तान शक्ति सेना के अश्वनी कुमार, हिंद कांग्रेस पार्टी के कवलजीत सिंह और आज़ाद उम्मीदवार कृपाल कौर की तरफ से, लोक सभा हलका 07-लुधियाना के लिए हिंदुस्तान शक्ति सेना के दविन्दर भगर्या, पीपलज़ पार्टी ऑफ इंडिया के बृजेश कुमार, लोक इंसाफ़ पार्टी के सिमरजीत सिंह और सुरिन्दर कौर, शिरोमणि अकाली दल के महेश इन्द्र सिंह, समाज अधिकार कल्याण पार्टी के प्रदीप सिंह, आम आदमी पार्टी के तेजपाल सिंह और अमनजोत कौर, हिंदु समाज पार्टी के रजिन्दर कुमार और अम्बेदकर नेशनल कांग्रेस के बिंटू कुमार टांक की तरफ से, लोक सभा हलका 08-फतेहगढ़ साहिब (एस.सी) के लिए सर्वजन सेवा पार्टी के गुरजीत सिंह, भारत प्रभात पार्टी के विनोद कुमार और राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के अशोक कुमार की तरफ से, लोक सभा हलका 09-फरीदकोट के लिए राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (सैकुलर) की रजिन्दर कौर सफरी, पीपलज़ पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की अमनदीप कौर, इंडियन नेशनल कांग्रेस की जावेद अख़्तर, अपना समाज पार्टी के डा. स्वर्न सिंह और समीक्षा सिंह, शिरोमणि अकाली दल के गुलजार सिंह रणीके और गुरिन्दर पाल सिंह रणीके और हिंदुस्तान शक्ति सेना के सुखदेव सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 10-फिऱोज़पुर के लिए शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और जनमेजा सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के हंस राज गोल्डन, आज़ाद उम्मीदवार कुलदीप सिंह, समाज अधिकार कल्याण पार्टी के हरमन्दर सिंह और आम आदमी पार्टी के हरजिन्दर सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 11-बठिंडा के लिए आम आदमी पार्टी की बलजिन्दर कौर, शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर, आज़ाद उम्मीदवार करतार सिंह और पंजाब एकता पार्टी के सुखपाल सिंह की तरफ से, लोक सभा हलका 12-संगरूर से आज़ाद उम्मीदवार देसराज सिंह उर्फ देसा सिंह, आम आदमी पार्टी के भगवंत मान, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) (सिमरनजीत सिंह मान) के सिमरनजीत सिंह मान, जनरल समाज पार्टी के जगमोहन कृष्ण, आज़ाद उम्मीदवार तुलसी सिंह, राष्ट्रीय सहारा पार्टी की नजीरा, आज़ाद उम्मीदवार रत्न लाल और इंडियन डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन फ्रंट के बलविन्दर सिंह की तरफ से और लोक सभा हलका 13-पटियाला के लिए कांग्रेस पार्टी की परनीत कौर और हिम्मत सिंह काहलों, अम्बेदकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के हरपाल सिंह, आज़ाद उम्मीदवार परवीन कुमार, आज़ाद उम्मीदवार शंकर लाल, शिरोमणि अकाली दल के सुरजीत सिंह रक्खड़ा और चरनजीत सिंह, आज़ाद उम्मीदवार मंजीत सिंह और आज़ाद उम्मीदवार अमनप्रीत सिंह की तरफ से नामांकन पत्र दाखि़ल किये गए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO