भारत

पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म के रिलीज पर निर्वाचन आयोग की पाबंदी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के रिलीज पर निर्वाचन आयोग की पाबंदी को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय आज सुनवाई करेगा। न्यायालय ने आदेश दिया कि निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट फिल्म निर्माता संदीप विनोद कुमार सिंह को दी जाए।उच्चतम न्यायालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के रिलीज पर निर्वाचन आयोग की पाबंदी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा। निर्वाचन आयोग ने 22 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सील कवर में न्यायालय में प्रस्तुत कर दी थी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमू्र्ति दीपक गुप्ता और संजीव खन्ना की पीठ ने निर्वाचन आयोग द्वारा फिल्म देखने के बाद दी गई रिपोर्ट पर विचार किया। न्यायालय ने आदेश दिया कि निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट फिल्म निर्माता संदीप विनोद कुमार सिंह को दी जाए।श्री सिंह के वकील मुकुल रोहतगी ने यह रिपोर्ट देने का अनुरोध किया था। श्री सिंह की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा था कि निर्वाचन आयोग फिल्म देखने के बाद अपने फैसले पर विचार करे और रिपोर्ट प्रस्तुत करे। फिल्म के निर्माताओँ ने दलील दी थी कि निर्वाचन आयोग के आदेश से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के उनके मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO