संसार
श्रीलंका आतंकी हमला: 16 और संदिग्ध गिरफ्तार
श्रीलंका में और हमलों की आशंका की खबरों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है, पिछली रात चलाए गए तलाशी अभियान में 16 और संदिग्ध पकड़े गए हैं।श्रीलंका में ईस्टर पर हुए बम धमाको के बाद वहां की पुलिस ने सेना के साथ मिलकर चलाये जा रहे सधन अभियान के बाद 16 और लोगो को गिरफ्तार किया है जिनसे जांच एजेन्सियां लगातार पूंछतांछ कर रही है। गिरफ्तार अधिकांश लोगों का संबंध एनटीजे संगठन से बताया जा रहा है जो इन हमलो के पीछे जिम्मेदार माना जा रहा है हालांकि एनटीजे ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नही ली है। इन हमलों में मरने बाले भारतियों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है, गुरूवार को एक और घायल भारतिय की मौत के बाद कुल विदेशी नागरिको की मौत का आंकड़ा बढकर 36 हो गया है। इस बीच श्रीलंका पुलिस ने 21 ग्रेनेड और तीन तलवारों के साथ 3 संदिग्धों को गिरप्तार किया है। गुरूवार को कोलंबो में एक विस्फोट हुआ जिसमें किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नही है। पुगोडा इलाके में मजिस्ट्रेट कोर्ट के पीछे खाली स्थान पर हुए इस विस्फोट की पुलिस जांच कर रही है हालांकि बुधवार को पुलिस ने ही एक लाबारिस मोटरसाइकिल को नियंत्रित विस्फोट से उठाया था लेकिन गुरूवार को हुआ ये विस्फोट पुलिस द्दारा नही किया गया था। गुरूवार को एक संदिग्ध कार को भी एयरपोर्ट रोड की तरफ संदिघ्ध अवस्था में पाया गया जिसके बाद एयरपोर्ट रोड सहित कुछ और इलाके की सड़को को कुछ देर के लिये बंद कर दिया था। श्रीलंका ने 39 देशो के वहां आने वाले पर्यटको को वीजा ऑन एराइवल की सुविधा फिलहाल स्थगित कर दी है श्रीलंका सरकार ने मई से अक्टूबर के ऑफ सीजन में पर्यटन को बढावा देने के लिये वीजा ऑन अरायवल की सुविधा दी थी जो फिलहाल वंद रहेगी। पुलिस ने ड्रोन और अनमैन्ड एयरक्राफ्ट के परिचालन पर रोक लगा दी है जो अगले आदेश तक जारी रहेगा। एक और घटनाक्रम के तहत श्रीलंका के कैथौलिक चर्चो ने सुरक्षा व्यवस्था ठीक होने तक जनता को दी जाने बाली सभी सेवाए बंद कर दी है। चर्च के प्रमुखो ने श्रीलंका के राजनीतिज्ञो से अपील की है कि वो आपसी मतभेद भुलाकर देश के पुर्ननिर्माण के लिये एक साथ आगे बढे।