खेल

मुंबई इंडियंस से हार का बदला लेने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

Posted on

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से अपनी हार का बदला लेने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स टीम, पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 37 रनों से हराया था। दोनों टीम इस सीजन में दूसरी बार आपस में भिड़ रही है। आईपीएल में अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आज चेपॉक पर अपने प्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस के सामने होगी। हैदराबाद पर जीत के बाद CSK आत्मविश्वास से लबरेज होगी, वहीं मुंबई, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला हारने के बाद जीत के रास्ते पर लौटना चाहेगी। दोनों टीम इस सीजन में दूसरी बार आपस में भिड़ रही है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने सीएसके को 37 रनों से हराया था। सनराइजर्स के खिलाफ शेन वॉटसन की सनसनीखेज पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। अपने 11 में से 8 जीत के साथ सीएसके ने प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि मुंबई इंडियंस भी इस साल आईपीएल में अबतक अच्छे फॉर्म में है। वह वर्तमान में अपने 10 मुकाबलों में से छह जीतकर तीसरे स्थान पर है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO