Uncategorized

सिंधू, समीर एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

Posted on

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू और समीर वर्मा ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप में गुरूवार को महिला और पुरूष क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 33 मिनट में इंडोनेशिया की चोइरून्निसा को 21-15, 21-19 से हराया। अब उसका सामना चीन की गैर वरीय केइ यानयान से होगा। पुरूष एकल में समीर ने हांगकांग के एंग का लोंग एंगस को 21-12, 21-19 से मात दी। अब वह थाईलैंड के सित्तिकोम थम्मासिन या दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के शि युकी से खेलेंगे। मिश्रित युगल में भारत के उत्कर्ष अरोड़ा और करिश्मा वाडकर दूसरे दौर में इंडोनेशिया के हफीज फैजल और ग्लोरिया एमैन्युअल से 10-21, 15-21 से हार गए। साइना नेहवाल आज दक्षिण कोरिया की किम गा युन से खेलेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO