पंजाब

लोक सभा चुनाव 2019: 27 और 28 अप्रैल को नामांकन नहीं किए जा सकेंगे दाखि़ल- सी.ई.ओ. डा. राजू

Posted on

चंडीगढ़ – मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस करुणा राजू ने कहा कि लोक सभा चुनाव सम्बन्धी नामांकन पत्र तारीख़ 27 और 28 अप्रैल, 2019 को नहीं दाखि़ल करवाए जा सकेंगे।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि एलाने गए प्रोग्राम के अनुसार नामांकन पत्र दाखि़ल करने की प्रक्रिया 22 अप्रैल, 2019 (सोमवार) को नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही शुरू की गई थी और नामांकन पत्र भरने की आखिऱी तारीख़ 29 अप्रैल, 2019 (सोमवार) है।मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने बताया कि तारीख़ 27 अप्रैल, 2019 जो कि महीने का चौथा शनिवार है, नैगोशीएबल इंस्ट्रूमैंट्स एक्ट 1881 के अधीन छुट्टी वाला दिन है, जिस कारण इस दिन नामांकन पत्र नहीं प्राप्त किये जाएंगे। तारीख़ 28 अप्रैल, 2019 जो कि रविवार छुट्टी वाला दिन है, जिस कारण इस दिन नामांकन पत्र नहीं प्राप्त किये जाएंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO