व्यापार
खरीदारों का पहले से तैयार घर खरीदने पर जोर, नए मकानों की मांग में दिखने लगा सुधार
घर खरीदारों के लिए पहले से तैयार मकान यानी रेडी-टू-मूवइन फ्लैट अब भी पसंदीदा विकल्प बने हुए हैं। हालांकि, जीएसटी की दरों में कटौती की वजह से नई आवासीय परियोजनाओं में बने मकानों की मांगों में काफी सुधार आया है।घर खरीदारों के लिए पहले से तैयार मकान यानी रेडी-टू-मूवइन फ्लैट अब भी पसंदीदा विकल्प बने हुए हैं। फर्म एनारॉक के एक सर्वेक्षण के मुताबिक 2019 की पहली छमाही में उपभोक्ताओं के रुख मे सकारात्मकता आई है। रीयल एस्टेट कानून रेरा और जीएसटी की दरों में कमी से लोगों का नई संपत्तियों पर भरोसा वापस से जगाने में मदद मिली है।सर्वेक्षण के मुताबिक कई घर खरीदारों के लिए पहले से तैयार घर अब भी पहली पसंद बने हुए हैं लेकिन नए घरों की मांग में भी सुधार हुआ है। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि हमारे हालिया सर्वेक्षण में इस बात की पुष्टि हुई है कि सुधार आधारित बाजार माहौल और सरकारी रियायतों से भारतीय रीयल एस्टेट को नया जीवन मिला है।