संसार

किम जोंग उन रूस की यात्रा पर रवाना, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करेंगे शिखर सम्मेलन

Posted on

उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन रूस की यात्रा पर हैं, जहां वो गुरूवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन करेंगे । यह शिखर सम्मेलन पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में होगा।उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपने पहले शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के लिए रवाना हो गए हैं। किम के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। जानकारी के अनुसार दोनों नेता गुरुवार को सुदूर पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में शिखर सम्मेलन करेंगे। किम अपनी निजी ट्रेन से रूस की यात्रा पर गए हैं।दरअसल, किम अमेरिका के साथ चल रहे गतिरोध के बीच अपने पुराने सहयोगी रूस के साथ संबंधों को नये सिरे से शुरू करना चाहते हैं। फरवरी में हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अंतिम बैठक में प्योंगयांग ने अपने परमाणु हथियार और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों से फौरन राहत की मांग की थी। लेकिन इसके बदले उत्तर कोरिया जो कुछ करने को तैयार था उसे लेकर यह वार्ता टूट गई।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस के सुदूर पूर्व में आज एक बैठक करेंगे। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी है। दरअसल, किम अमेरिका के साथ चल रहे गतिरोध के बीच अपने पुराने सहयोगी रूस के साथ संबंधों को नए सिरे से शुरू करना चाहते हैं। किम और पुतिन की यह पहली बैठक होगी। इसके बाद पुतिन एक अन्य बैठक के लिए बीजिंग रवाना होंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO