जीवन शैली
दुनिया में पहली बार मलेरिया के टीके की शुरूआत
मलावी से दुनिया में पहली बार मलेरिया के टीके की शुरूआत की गई। मलावी में बच्चों को मलेरिया का यह टीका लगाया गया। मलेरिया, मच्छरों से फैलने वाला रोग है।बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षा कवच देने के लिए मच्छरों के काटने से फैलने वाले मलेरिया के लिए दुनिया में पहली बार टीका लाया गया है औऱ उसकी शुरूआत मलावी से की गई है। ये आरटीएस, एस टीका, मलेरिया के विषाणुओं के असर को कम करके बच्चों को संरक्षण प्रदान करता है। मलेरिया का टीका लगाने के लिए चुने गए तीन देशों में से मलावी पहला देश है।इसका उद्देश्य दो साल और उससे कम उम्र के एक लाख बीस हजार बच्चों का टीकाकरण करना है। अन्य दो देश घाना और केन्या आने वाले हफ्तों में इस टीके की अपने देशों में शुरूआत करेंगे। इन तीन देशों को मलेरिया टीके के लिए चुना गया था क्योंकि वे पहले से ही मलेरिया से निपटने के लिए बड़े कार्यक्रम चलाते हैं, जिसमें मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग भी शामिल है।