पंजाब

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा विभिन्न कामों से सम्बन्धित टैंडरों को जारी करने की मंजूरी

Posted on

चंडीगढ़ – आज भारतीय चुनाव आयोग ने विभिन्न कामों से सम्बन्धित टैंडरों की प्रक्रिया के लिए मंजूरी दे दी है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू द्वारा आज टैंडर मांगने, टैंडरों की प्रोसेसिंग और काम शुरू करने की प्रक्रिया के लिए मंजूरी दे दी गई। इन टैंडरों की प्रक्रिया के दौरान पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में सीओसीपी नंबर 943/2018 के फ़ैसले में जारी किये निर्देशों का पालन करना होगा।उन्होंने और जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय चुनाव आयोग (ई.सी.आई) ने टैंडर खोलने, काम बाँटने व काम शुरू करने और रणजीत सागर डैम, शाहपुर कंडी टाऊनशिप के टी -2 और टी -3 किस्म के घरों की मुरम्मत के काम के लिए भी मंजूरी दी है।उन्होंने आगे बताया कि आयोग द्वारा यह मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि उक्त काम सम्बन्धी कोई अनावश्यक प्रचार नहीं होगा और इससे किसी किस्म का कोई राजनैतिक लाभ नहीं लिया जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO