भारत
असम और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके
अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 6.1 मापी गई है असम, अरुणाचल प्रदेश और उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों में आज रिक्टर पैमाने पर 6 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अरुणाचल प्रदेश में लोगों ने आज तड़के 6.1 की तीव्रता वाले झटके महसूस किए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है और अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।